Sunday, June 4, 2023
Homeরাজ্য14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग

14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग

चंडीगढ़

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 आईएएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

SANJEEV KAUSHAL

आबकारी एवं कराधान विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और सहकारिता विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

 

PK DAS

खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रणव किशोर दास को खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

 

ALOK NIGAM

लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) तथा वास्तुकला और वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम को वन एवं वन्य जीव और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुंसधान विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

DEVENDER SINGH
नागरिक उड्डयन, उद्योग एवं वाणिज्य और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

TRILOK CHAND GUPTAनव एवं नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन, बिजली, रोजगार, मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधार विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव व हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण के सदस्य सचिव त्रिलोक चंद गुप्ता को बिजली, रोजगार, मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा, परिवहन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण का सदस्य सचिव नियुक्त किया है।

AMIT JHA
चिकित्सा शिक्षा एवं अनुंसधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा सरस्वती हैरीटेज बोर्ड के सलाहकार अमित झा को विज्ञान एवं तकनीकी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा सरस्वती हैरीटेज बोर्ड का सलाहकार नियुक्त किया गया है।

SIDDHI NATH ROY

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सिद्धी नाथ राय को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

RAJEEV ARORA

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के मुख्य आवासीय आयुक्त राजीव अरोड़ा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) एवं वास्तु कला विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन का मुख्य आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

TVSN PRASAD

वित्त एवं योजना विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद को वित्त एवं योजना विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य और नागरिक उड्डयन विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।

ANURAG RASTOGI

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी को आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।

 

ANAND MOHAN SHARAN

शहरी स्थानीय निकाय विभाग, खेल एवं युवा मामले  विभागों के प्रधान सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के प्रधान आवासीय आयुक्त आनंद मोहन शरण को खान एवं भूविज्ञान, खेल एवं युवा मामले विभागों का प्रधान सचिव और नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन का प्रधान आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

ASHOK KHEMKAविज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका को अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभागों का प्रधान सचिव लगाया गया है।

D SURESHहरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डी. सुरेश को रोहतक मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है,

PANKAJ YADAV

जबकि रोहतक मंडल के आयुक्त पंकज यादव को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक लगाया गया है।

 

RELATED ARTICLES
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it

Most Popular