Thursday, March 30, 2023
Homeরাজ্যकर्मचारियों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लामबंद हुए 10 संगठन

कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लामबंद हुए 10 संगठन

प्रदेश में एक बार फिर कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आए। केंद्र और राज्य सरकारों की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में कर्मचारी प्रदर्शन पर उतरे हुए हैं। गोहाना में सर्व कर्मचारी हरियाणा और जन संघर्ष मंच हरियाणा के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपने अपने तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

vlcsnap 2020 08 09 13h18m11s828 vlcsnap 2020 08 09 13h17m26s145

इस दौरान कर्मचारियों ने कहा मजदूर वर्ग पर लगातार बढ़ते हमलों के बीच आई कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने,श्रम कानूनों को खत्म करने जा रही है जिसके चलते आज पूरे देश में कर्मचारियों में रोष है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि आज के दिन 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी और आज केंद्र और राज्य सरकारों की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारी शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सत्याग्रह कर रहे हैं

vlcsnap 2020 08 09 13h17m42s740 vlcsnap 2020 08 09 13h16m33s524

कर्मचारियों की मांग

श्रम कानूनों में किये गए सभी मजदूर विरोधी संशोधन तत्काल रद्द किये जाएं, विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कार्य दिवस 12 घंटे किये जाने का मजदूर विरोधी फैसला रदद् किया जाए, DA और DR फ्रिज करने और PF में कटौती करने का आदेश वापस लिया जाये न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपए किया जाए, इसके साथ साथ सभी बेरोजगारों को 15 हजार मासिक बेरोजगरी भत्ता दिया जाए, लॉकडाउन की अवधि के दौरान सभी मजदूरों को पूरा वेतन दिया जाए, कोरोना काल में निकाले गए मजदूरों और कर्मचारियों को काम पर वापस लिये जाएं।

vlcsnap 2020 08 09 13h16m48s679 vlcsnap 2020 08 09 13h16m24s126

वही दूसरी और सर्व कर्मचारी हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने कहा कि महात्मा गांधी ने जो आज के दिन अंग्रेजों के खिलाफ सत्याग्रह शुरु किया था इसी की 78वीं वर्षगांठ पर आज कर्मचारी सत्याग्रह कर रहे हैं ठेका प्रथा खत्म करने सार्वजनिक क्षेत्र को बेचने ,श्रम कानूनों को खत्म करने 1983 PTI समेत 10, 000 कर्मचारियों को बहाली की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it

Most Popular